All India NewsBlog

इज्तेमा में आने वाले वाहनों के लिए जरूरी सूचना, बिना बैनर, पोस्टर के नहीं मिलेगी टोल छूट

Share the post

13 से 15 नवंबर तक मांडर टोल प्लाजा पर लागू रहेगा नियम, इज्तेमा का बैनर लगाकर ही पहुंचें जायरीन

रांची:(आदिल रशीद) लापुर में आयोजित होने वाले इज्तेमा में शामिल होने वाले जायरीन और वाहन चालकों के लिए टोल छूट को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मांडर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में छूट का लाभ केवल उन्हीं वाहनों को मिलेगा, जिन पर इज्तेमा का बैनर, पोस्टर लगा होगा। बिना बैनर, पोस्टर वाले वाहनों को टोल टैक्स में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
इस संबंध में मौलाना अबुल कलाम (बीजूपाड़ा) ने जानकारी देते हुए बताया कि इज्तेमा के अमीर हजरत मौलाना इम्तियाज साहब और मांडर टोल अथॉरिटी के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि टोल छूट का लाभ लेने के लिए वाहनों पर इज्तेमा का बैनर लगा होना अनिवार्य है।
उन्होंने तमाम जायरीन और इज्तेमा में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर लापुर में आयोजित होने वाले इज्तेमा का बैनर अनिवार्य रूप से लगाकर ही यात्रा करें, ताकि मांडर टोल प्लाजा पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
13 से 15 नवंबर तक मांडर टोल प्लाजा पर यह नियम लागू रहेगा। सभी लोगों से अपील है कि इस जरूरी सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि इज्तेमा में आने वाले जायरीन को किसी तरह की असुविधा न हो।

Leave a Response