जेसीबी इंडिया ने रांची में शुरू की नई 3एस डीलरशिप, झारखंड में ग्राहकों तक पहुंच हुई और मजबूत


एक ही छत के नीचे बना यह केंद्र झारखंड के 15 जिलों में बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स का सपोर्ट देगा
रांची: जेसीबी इंडिया ने रांची में अपनी नई डीलरशिप का उद्घाटन किया, जिसका संचालन प्रेमसंस मोटर उद्योग प्राइवेट लिमिटेड करेगी। इससे झारखंड में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी। यहां रांची और पूरे राज्य के ग्राहकों को जेसीबी की पूरी प्रोडक्ट रेंज मिलेगी। साथ ही बिक्री से लेकर सर्विस और स्पेयर पार्ट्स तक का हर तरह का सपोर्ट भी यहीं से दिया जाएगा।
18,000 वर्ग फुट में फैले इस केंद्र में 4 बे वाली वर्कशॉप है। यहां उद्योग का लंबा अनुभव रखने वाले करीब 230 पेशेवरों की टीम काम करेगी। यह डीलरशिप का मुख्यालय होगा और यहीं से झारखंड के 15 जिलों का कामकाज संभाला जाएगा। साथ ही यह कंपनी के बढ़ते नेटवर्क को सहारा देगा और इलाके में उसकी पकड़ मजबूत करेगा।
उद्घाटन के दौरान जेसीबी इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक शेट्टी ने कहा कि झारखंड भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग और औद्योगिक विकास में तेजी से अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे कंस्ट्रक्शन उपकरण सेक्टर के लिए बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। हमें प्रेमसंस मोटर उद्योग के साथ इस नई अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो एक ऐसे मूल्यवान साझेदार हैं जिन्होंने हमेशा ग्राहकों के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता दिखाई है। यह निवेश राज्य के प्रति हमारी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इससे हमें ग्राहकों से जुड़ने, सर्विस की क्षमताओं को बेहतर बनाने और झारखंड के निरंतर विकास में मदद करने में काफी आसानी होगी।
जेसीबी की वैश्विक कॉर्पोरेट पहचान के मानकों के मुताबिक बना यह केंद्र आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस डिजिटल सुविधाओं से लैस है, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिले और कामकाज ज्यादा कुशल हो। यहां पूरी तरह चालू लाइवलिंक कमांड सेंटर भी है। लाइवलिंक जेसीबी का एडवांस टेलीमैटिक्स प्लेटफॉर्म है, जो मशीनों की परफॉर्मेंस, सर्विस की जरूरत, इस्तेमाल और सुरक्षा की रियल-टाइम जानकारी देता है। इससे चौबीसों घंटे फ्लीट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
टिकाऊ कारोबारी तौर-तरीकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत जेसीबी ने इस केंद्र में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया है, ताकि संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल हो।
श्री शेट्टी ने कहा कि हमें प्रेमसंस मोटर उद्योग के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करने पर बेहद खुशी है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि एक फैमिली बिजनेस जेसीबी के साथ आगे बढ़ रहा है और सफल हो रहा है। यह नई सुविधा ग्राहकों को बेहतरीन प्रोडक्ट्स, सर्विस और सहायता देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है। हम आने वाले वर्षों में इस सफल साझेदारी को और आगे बढ़ाने और साथ मिलकर विकास करने के लिए उत्सुक हैं।
इस डीलरशिप के तहत आने वाले 15 जिले में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा शामिल है








