नशा जैसी अभिशाप को खत्म करने हेतु समाज के हर वर्ग को नशामुक्त अभियान पर पहल करना जरूरी – मो. इसलाम


सर्वधर्म सद्भावना समिति के तत्वाधान में कांटाटोली स्थित YMCA सभागार में समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम की अध्यक्षता में एक आवश्यक कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिनोचा,सह संयोजक विनोद कुमार यादव एवं समाजसेवी सागर कुमार मुख्य रूप से भाग लिए। कार्यक्रम में उपस्थित सर्वधर्म सद्भावना समिति के तमाम पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा में असामजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने एवं आपसी सौहार्द के साथ पूजनोत्सव को सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका के लिए आईडेंटिटी कार्ड दिया गया। संजय मिनोचा, विनोद सिंह यादव एवं सागर कुमार ने अपने सम्बोधन में एकता पर बल देते हुए कहा कि आपसी सौहार्द को बरकरार रखने के लिए समाज से भटके हुए युवाओं में सुधार लाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है अतः जो युवा भटक गए हैं उन्हें सही राह में लाने के लिए उनके बीच युद्ध स्तर पर काम करना होगा।

सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस तरह बीते कई वर्षों से समिति के तमाम सदस्य आपसी सौहार्द के लिए काम कर रहे हैं,इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ समिति के तमाम लोग पूजनोत्सव को आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।मो. इसलाम ने आगे कहा कि विकसित समाज की कल्पना तभी संभव है जब हमारा समाज नशामुक्त हो। हमें नशा जैसी अभिशाप से संयुक्त रूप से मिलकर लड़ना होगा तथा विशेष रूप से समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए राह भटके हुए युवा वर्ग के बीच काम करना होगा। कार्यक्रम में मो. इसलाम, संजय मिनोचा, विनोद सिंह यादव, सागर कुमार, मो. इश्तेयाक,परवेज आलम, नौशाद आलम, नौशाद खान, जबीउल्लाह, आजाद अली एडवोकेट, नुसरत परवीन, सुहैल खान,मो.मोजाहिद ,नकीब,मो.रईस, हसनैन, असलम अली,जसीम हसन, इनायतुल्लाह,अली रजा,मो.अजीम,जफर शाह शयान,शहजाद बब्लू,साजिद उमर, दानिश खन,जमाल अख्तर,मो. शोएब,मो. मोईन,साहिल कुमार,पवन कुमार,विशाल कुमार, राहुल बर्नवाल,विशाल शर्मा , राहुल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति
7903259771







