Bihar NewsBlogJharkhand News

रूपी सोरेन के निधन से राज्य ने मां समान अभिभावक खोया: सैयद शाहरुख हसन रिजवी

Share the post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दी श्रद्धांजलि, अखिलेश यादव का शोक संदेश भी पहुंचाया

रांची। समाजवादी शिक्षक सभा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नेमरा स्थित आवास में मुलाकात कर उनकी मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुख की घड़ी में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से शोक संदेश भी मुख्यमंत्री तक पहुंचाया।
इस अवसर पर सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने कहा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति में से एक है। रूपी सोरेन केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए मां समान थीं। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी संवेदना के साथ हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ी है। मां का साया उठ जाने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में अपनों का साथ, संवेदना और हौसला ही दुख सहने की ताकत देता है।
सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी, सैयद जुहैर बाकर, जसीम रिजवी, शारिब खान और परवेज कुरैशी, पत्रकार आदिल रशीद भी मौजूद थे।

Leave a Response