All India NewsBlog

आगामी दुर्ग पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं सिटी एसपी रांची से मिला

Share the post

नशा समाज के लिए अभिशाप है इसका सामना संयुक्त रूप से मिलकर करना होगा – राकेश रंजन, एसएसपी रांची।
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के आजीवन संयोजक डॉ अजीत सहाय एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी रांची के लोकप्रिय वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन एवं सिटी एसपी पारस राणा से मिला तथा रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अवगत कराते हुए उन्हें बूके एवं चुनरी देकर सम्मानित किया साथ ही साथ रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा के अधीन आने वाले सभी पूजा पंडालों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए डॉ.अजीत सहाय एवं रवीन्द्र वर्मा ने पूजनोत्सव को भव्य रूप से आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने सम्बन्धी ज्वलंत समस्याओं जिसमें पुलिस बल की तायनाती, महिला पुलिस बल,बराईकेटिंग,ट्राफिक व्यवस्था, नशेड़ियों पर अंकुश लगाने आदि पर चर्चा करते हुए समय रहते समाधान का अनुरोध किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को पूरी गंभीरता से सुना एवं कहा कि समय से पूर्व ही सभी समस्याओं का समाधान जनहित में कर लिया जाएगा साथ ही साथ पूजा की सफलता के लिए जनहित में हर संभव प्रशासनिक स्तर पर उनका अपार सहयोग रहेगा।श्री रंजन ने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी अधिकतर नशा के शिकार होते चले जा रहे हैं तथा नशा अभिशाप बनकर समाज को खोखला कर रहा है जिसका जिम्मेवार सीधि- सीधा उनके अभिभावक हैं। उन्होंने आगे कहा कि नशा पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए हम सभी को संयुक्त रूप से नशामुक्त समाज अभियान पर मिलकर काम करना होगा।सिटी एसपी पारस राणा ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराते हुए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में डा. अजीत सहाय एवं रवीन्द्र वर्मा के साथ राजेश कुमार लाल,राजन वर्मा,संजय सिन्हा गोपू, अमरनाथ साहू,सागर कुमार,सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ,मयंक गिरी, तपेश्वर केसरी, वीरेंद्र साहू,समीर सिंह, बिंदु सिंह,पूनम सिंह,पूनम वर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति
7903259771

Leave a Response