राजनीतिक रणनीति, जनसंचार और सामाजिक कार्यों के लिए डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘आइकॉनिक पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर 2026’ अवार्ड


इंदौर, 20 अगस्त 2026। राजनीतिक रणनीतिकार और जनसंपर्क विशेषज्ञ डॉ. अतुल मलिकराम को द पॉपुलर स्टोरी की ओर से ‘आइकॉनिक पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राजनीतिक रणनीति, जनसंपर्क, सामाजिक कार्य और सार्वजानिक संवाद के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
द पॉपुलर स्टोरी एक डिजिटल और प्रिंट मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे लोगों की उपलब्धियों और उनकी यात्रा को सामने लाता है, जिन्होंने अपने काम के जरिए समाज में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। आइकॉनिक पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर 2026 इसके विशेष संस्करण का हिस्सा है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कारोबार, तकनीक, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन समेत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। इस वर्ष के संस्करण में कुल 30 व्यक्तित्वों को स्थान दिया गया है। वहीं डॉ. अतुल मलिकराम को राजनीतिक रणनीति, जनसंपर्क और सामाजिक नेतृत्व के साथ-साथ साहित्य, सार्वजनिक सहभागिता और सामाजिक पहलों में उनके काम के लिए सराहा गया है।
सम्मान मिलने पर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “किसी भी सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क के साथ सामाजिक मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों को भी इस सम्मान में जगह मिली। मेरा प्रयास आगे भी ऐसा संवाद और काम करने का रहेगा, जिसका समाज पर सकारात्मक असर हो।”
गौरतलब है कि डॉ. मलिकराम पिछले दो दशक से अधिक समय से राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे पीआर 24×7 के संस्थापक हैं और राजनीति, जनसंपर्क तथा रणनीतिक सलाह से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। द पॉपुलर स्टोरी ने भी अपने विशेष संस्करण में उनके दो दशक से अधिक के अनुभव और सार्वजनिक संवाद से जुड़े काम का उल्लेख किया है।
राजनीतिक व पेशेवर कार्यों के अलावा डॉ. मलिकराम सामाजिक अभियानों से भी जुड़े हुए हैं। पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, जरूरतमंदों के लिए नंगे पाँव अभियान, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए ब्रांडिंग तथा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सतत विकास से जुड़े अभियानों में उनकी भागीदारी सक्रीय बनी हुई है। इन्हीं विभिन्न क्षेत्रों में किए गए काम को आधार बनाकर उन्हें इस वर्ष के आइकॉनिक पर्सनालिटीज ऑफ द ईयर सम्मान के लिए चुना गया है।
======







