All India NewsBlog

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Share the post

*डॉ.अंजना वर्मा बनीं अध्यक्ष, सत्र 2026-27 के लिए चयनित पदधारियों ने ली शपथ
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में रहेंगे समर्पित: डॉ.अंजना वर्मा

रांची।
इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) का इंस्टॉलेशन सेरेमनी शनिवार को राजधानी रांची के मेन रोड स्थित एवीएन ग्रैंड होटल में संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि पीडीसी पूनम प्रकाश थीं। विशेष अतिथियों के रूप में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण, सीजीआर माला श्रीवास्तव एवं इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा की सदस्याओं की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं इनर व्हील प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा, उपाध्यक्ष पूनम यादव, सचिव तनुजा अधिकारी, कोषाध्यक्ष अमिता अग्रवाल, आईएसओ वर्तिका तथा एडिटर डॉ. शैल सिंह ने अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए।


अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अंजना वर्मा ने कहा कि क्लब आने वाले वर्ष में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का संचालन करेगा। वहीं,
मुख्य अतिथि पूनम प्रकाश ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए इनर व्हील की मूल भावना ‘फ्रेंडशिप एंड सर्विस’ (मित्रता व सेवा) को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में क्लब के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत राष्ट्रगान से समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की सदस्य गण उपस्थित थीं।

Leave a Response