एसआईआर अभियान में एदारा-ए-शरीया की सक्रिय भागीदारी, फॉर्म भरने में लोगों की कर रहा मदद


मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी ने निर्वाचन आयोग से तिथि बढ़ाने की अपील की
रांची।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत रांची जिले के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर 18 एवं 20 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराना तथा भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करना है।

इस अभियान को सफल बनाने में एदारा-ए-शरीया झारखंड शुरुआत से ही सक्रिय भूमिका निभा रहा है एवं आज एदार ए शरीया झारखणड ने इसलामी मरकज में बूथ संख्या 169,171,172,174 हिंद पीडी रांची में शिविर लगाया,एदारा के नाज़िम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी ने स्वयं इस कार्य की कमान संभालते हुए पूरी टीम को मतदाताओं की सहायता में लगा दिया है। एदारा द्वारा लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने,आवश्यक जानकारी देने और दस्तावेजों से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

शनिवार को भी इस्लामी मरकज़, हिंदपीढ़ी, रांची में आयोजित सहायता शिविर में एदारा-ए-शरीया की टीम लोगों की मदद करता दिखाई दिया। शिविर में मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी,मौलाना मिनहाजुद्दीन रिजवी,अकीलुर रहमान,मौलाना मसउद फरीदी शहर काजी,आफताब आलम,कारी अय्यूब रिज़वी,अब्दुल खालिक,कारी अब्दुल्लाह,नन्हू सहित पूरी टीम लगातार मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करने में सहयोग करते रहे।
इस अवसर पर मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अभी भी विभिन्न कारणों से फॉर्म नहीं भर पाए हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अंतिम तिथि बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि समय बढ़ाए जाने से कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे समय रहते अपना एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त बुथ के हजारों लोगों को फार्म नहीं मिला था इस शिविर से सभी मतदाताओं को फार्म भरा कर बी एल ओ को जमा कर दिया गया!








