All India NewsBlog

रक्त विकार रोग के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 02 जून को स्वास्थ्य विभाग की होने वाली समीक्षा बैठक में हम पीड़ितों/परिजनों पर तीन अपील को लागू कर उपकार दीजिए

Share the post

” रक्त विकार रोग के परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोदय के नेतृत्व में दिनांक 02 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की होने वाली समीक्षा बैठक में हम पीड़ितों/परिजनों पर तीन अपील को लागू कर उपकार दीजिए ” —-झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन

झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के द्वारा थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों एवं हीमोफीलिया के परिजनों/पीड़ितों की महत्त्वपूर्ण बैठक आज दोपहर रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में हुई।

जिसकी अध्यक्षता थैलेसीमिया पीड़ित परिजन/भारतीय रेलवे कर्मी रांची के विक्रम कुमार दास एवं संचालन परिजन सुजाता कुमारी सहित धन्यवाद विमला कच्छप ने किया।

रक्त विकार के परिजनों/रोगियों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्रीमान हेमंत सोरेन महोदय एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमान इरफ़ान अंसारी महोदय झारखंड से अपील है कि झारखंड स्वास्थ्य विभाग की 02 जून 2026 की होने वाली समीक्षा बैठक में हमलोगों पर दया करते हुए उपकार कर दीजिए कि दिनांक 09 दिसंबर 2025 झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में रक्त विकार रोग थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/हीमोफीलिया हेतू नीति बनाने,जिसमें रांची में ही बॉन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) करने,बीएमटी हेतू 15 लाख देने,निःशुल्क दवा/रक्त/ईलाज़/जांच/रोकथाम/स्क्रीनिंग सहित रक्तदान,रक्त की नीति बनाने एवं 21 जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन लगाने सहित संबंधित मुद्दें पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय ने सदन में एक महीनें में लागू करने की घोषणा की थी जो पांच महीनें बीत जाने के बाद भी लागू नही हुआ है। 60 पीड़ित बच्चें बॉन मैरो ट्रांसप्लांट के इंतेज़ार में है,निःशुल्क उपयुक्त दवाइयां उपलब्ध नही होती,पीड़ितों को ब्लड मिलना बेहद मुश्किल हो चुका है।

2.रक्त विकार के रोगियों को आर्थिक सहायता हेतु मासिक 10000/-(दस हज़ार रुपया) दिया जाए।

3.रक्त विकार रोगियों को प्रत्येक माह दो से तीन यूनिट चढ़ता है महीनों से राजधानी रांची में ब्लड बैंक में ब्लड का अकाल है रक्तदान-महादान शिविर का अभियान चला दिया जाए।

बैठक में दिव्यांता प्रमाण/यूडीआईडी कार्ड/दिव्यांता पेंशन/रक्त विकार रोग कार्ड/भारतीय रेलवे पास एवं रांची उपायुक्त महोदय को विभिन्न मुद्दों पर स्मार-पत्र देने/रक्त विकार रोगियों-परिजनों को पिकनिक की तैयारी पर जाने समेत विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीर सम्मान समारोह की चर्चा हुई।

बैठक में रक्तवीर नदीम खान,विक्रम दास,सुजाता कुमारी,विमला कच्छप,दीपक कच्छप,शांति देवी,पुनिया उरांव,सुमित्रा देवी,दिलेश्वर महतो, लखेन्द मुंडा,नीलू टोप्पो,फ़रिहाया बिलकिस, सानिया प्रवीन,मुन्नी देवी,पूनम देवी,ग्लोरिया टोप्पो,मुनिता कुमारी, सुखमनी मुंडा,सुनीता देवी आदि शामिल थे।

….झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन/लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची……
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response