All India NewsBlog

आज दिनांक 12 मई 2026 को बार एसोसिएशन में सम्मान समारोह आयोजित

Share the post

रांची: माइनॉरिटी एडवोकेट वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से बार एसोसिएशन रांची परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 के रांची सिविल कोर्ट से संबंधित विजेता अधिवक्ताओं—श्री संजय विद्रोही, श्री अभिषेक कुमार भारती एवं श्री पवन रंजन खत्री—को ट्रस्ट के पदाधिकारी सेक्रेटरी मोहम्मद अरशद खान, प्रवक्ता तर्जमान मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद शमीम , बुके/ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया मोहम्मद अजहर खान, मोहम्मद नदीमुद्दीन, सदर मुमताज अहमद खान, ट्रेजर असद आलम, उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद रऊफ अंसारी, हफीज़ अंसारी , मोहम्मद इकबाल शीश आलम, वाइजूर रहमान, खलील अंसारी,नसर इमाम द्वारा साल पहनाकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं मेंबर  अधिकताओं ने सभी विजयी प्रत्याशियों को  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  मुख्य वक्ताओं ने कहा कि इन अधिवक्ता समाज में कोई भेद भाव नहीं है सभी एक दूसरे को बहुत ही स्नेह वो मुहब्बत रखते हैं अधिवक्ताओं की जीत से न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और विकास में सकारात्मक भूमिका निभाई जाएगी।


सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनसे अधिवक्ता समुदाय के कल्याण के लिए कार्य करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रवक्ता अधिवक्ता मोहम्मद परवेज आलम ने दिया।

Leave a Response