All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

सुनील भारती मित्तल, संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज, पूर्व प्रेसिडेंट, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई)

Share the post

सीआईआई द्वारा ‘लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान ऐसी प्रतिष्ठित संस्था से प्राप्त हुआ है, जिसने भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह उपलब्धि मेरे लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि सीआईआई के साथ मेरा जुड़ाव कई दशकों पुराना रहा है। वर्ष 2007 में मुझे सीआईआई के प्रेसिडेंट के रूप में कार्य करने का अवसर मिला – वह समय जब भारत वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में एक उभरती हुई शक्ति के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा था और विश्व समुदाय का भारत की विकास क्षमता पर विश्वास निरंतर बढ़ रहा था। आज, जब भारत नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है और सशक्त आर्थिक विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, तब सीआईआई जैसी संस्थाएँ उद्योग और सरकार के बीच सहयोग को सुदृढ़ कर भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। युवा उपभोक्ताओं और उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी के साथ, उद्योग जगत की भी अहम जिम्मेदारी है कि वह निवेश, सशक्त पूंजीगत व्यय, नवाचार और ‘मेक इन इंडिया फॉर इंडिया’ के विज़न के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करे।

मैं इस सम्मान को भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति कृतज्ञता, विश्वास और आशावाद के साथ स्वीकार करता हूँ।”

Leave a Response