All India NewsBlogfashionhealthNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

मदर्स डे पर थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान-महादान शिविर और पीड़ितों की माँ/कामकाज़ी/सिंगल माँ में 09 योद्दा महिला को सम्मानित करने सहित माँ के लाल (थैलेसीमिया पीड़ितों) को रक्तदान करने वाले 13 रक्तवीर को सम्मानित किया गया

Share the post

आज मदर्स डे पर “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के द्वारा मदर्स डे विशेष पर रक्तदान शिविर सह माँ एवं रक्तवीर का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नदीम खान ने किया,स्वागत श्रुति देवी(संचालिका, मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र,सदर अस्पताल रांची) एवं धन्यवाद थैलेसीमिया पीड़ित की माँ सीमा देवी ने किया।

कार्यक्रम में रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान-महादान शिविर आयोजित हुआ जिसमें रक्तवीर डॉ दानिश रहमानी के नेतृत्व में 8 जूनियर डॉक्टरों एवं इंजीनियर ने रक्तदान किया,जबकि 3 अतिरिक्त रक्तदान आवेदन का होमोग्लोबिन कम/दवा सेवन की वजह से रक्तदान नही हुआ।
रक्तदाता में डॉ दानिश रहमानी(लेक व्यू हॉस्पिटल रांची),डॉ अभिषेक कुमार(माँ रामप्यारी ओर्थो सेंटर,रांची),डॉ एहसान अहमद (विटालिया हॉस्पिटल रांची),प्रभात कुमार(ओटी,लेक व्यू हॉस्पिटल रांची),शोएब अख़्तर(फार्मासिस्ट,लेक व्यू हॉस्पिटल रांची),दानिश अख़्तर(अकाउंटेंट, लेक व्यू हॉस्पिटल रांची),इंजीनियर शाहनवाज अब्बास।

थैलेसीमिया-सिकल सेल पीड़ितों की माँ समेत सिंगल-घरेलू हिंसा एवं कामकाज़ी 09 योद्धा माँ को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रीना कच्छप,देवकी देवी,सीमा देवी,शम्मा प्रवीण,निग़ार सुल्ताना,बिमला कच्छप,फ़रिहाया बिलकिस,ललिता देवी एवं रूबी प्रवीण।

थैलेसीमिया-सिकल सेल एवं रक्त विकार रोग से पीड़ित माँ के लाल को रक्तदान करने वाले 13 रक्तवीर को योद्धा माँ के द्वारा मैडल एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

रामगढ़ मुस्कुराहटें संस्था के संस्थापक रक्तवीर विवेकानंद वर्मा,बोकारो से बोकारो ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव रक्तवीर शब्बीर अंसारी,sawag नई दिल्ली के संयोजक दीपक महथा,गुरुनानक सेवक जत्था के अध्यक्ष रक्तवीर सूरज झंडाई,देवघर के समीर मिश्रा,दुमका के चंचल कुमार सिंह,रक्तवीर डॉ दानिश रहमानी,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास एवं अन्य।

कार्यक्रम में नदीम खान,श्रुति देवी,सोनम कुमारी, प्रगति प्रकाश,क़ाबिल हुसैन,पत्रकार फिरोज ज़िलानी,ज़ेबा,एलएलबी रमज़ान रज़ा कुरैशी, अली अंसारी आदि शामिल थे।

…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक/आयोजक नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response