All India NewsBlog

पतरातू डैम में तेज आंधी-पानी से शेड गिरा, दो लोग घायल

Share the post

पतरातू: पतरातू डैम क्षेत्र में शनिवार को अचानक आए तेज हवा, आंधी और बारिश के कारण एक शेड गिर गया, जिसकी चपेट में कई पर्यटक और नाविक संघ के सदस्य आ गए। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज तूफान और बारिश के बीच डैम किनारे लगा शेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

घटना के समय वहां बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और नाविक संघ के सदस्यों की मदद से तुरंत इलाज के लिए लाइफ केयर हॉस्पिटल, पतरातू में भर्ती कराया गया।
घायलों का इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उक्त जानकारी नाविक संघ के तारिक रजा ने दी है।

Leave a Response