मिल्लत एकेडमी में 10 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन


रांची: एएमयू एलुमनाई वेलफेयर सोसाइटी, झारखंड की ओर से 10 मई 2026, रविवार को हिंदपीढ़ी स्थित मिल्लत अकैडमी स्कूल में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ-साथ 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए फ्री करियर काउंसलिंग सेशन भी आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देंगे। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. इफरह नाज़, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साफिक आलम, पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. निसात अहमद तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा गुप्ता अपनी सेवाएं देंगी।
शिविर में मानसिक स्वास्थ्य, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, महिलाओं से संबंधित रोगों समेत कई बीमारियों की जांच नि:शुल्क की जाएगी। साथ ही बीपी, ब्लड शुगर और ईसीजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
वहीं विद्यार्थियों के लिए आयोजित करियर काउंसलिंग सेशन में इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स, लॉ, मैनेजमेंट तथा अन्य क्षेत्रों में करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ छात्रों को सही करियर चयन, प्रवेश परीक्षाओं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन और भविष्य की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में छात्रों को विशेषज्ञों से वन-टू-वन इंटरैक्शन का भी अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने अभिभावकों, छात्रों और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क के लिए 7764927262, 9031096883 एवं 9334484103 नंबर जारी किए गए हैं।
उप्रयुक्त जानकारी सुसाइटी के तबरेज अजीज़ ने दी है।








