All India News

झारखंड सरकार थैलेसीमिया-सिकल सेल पीड़ितों पर हुई घोषणा को लागू कर संजीवनी बूटी दें…लहू बोलेगा

Share the post

झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों/परिजनों एवं रक्तदान-महादान की समस्या लगातार बढ़ रही है,झारखंड सरकार से अनुरोध है कि झारखंड विधानसभा के चालू सत्र 09 दिसंबर 2025 को झारखंड कांग्रेस के माननीय विधायक दल के नेता प्रदीप यादव जी के ध्यानकर्षण के सवाल पर(थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/बीएमटी/निःशुल्क दवाईयां/ब्लड बैंक एवं अन्य) माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी जी ने जो घोषणा की थी कि उसे लागू कर दें तो हज़ारों-हज़ार पीड़ित बच्चों एवं परिजनों को संजीवनी बूटी मिल जाएगी साथ ही लाखों हाथ दुआओं/आर्शीवाद देंगे।
यह अपील थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों/परिजनों की बैठक रांची जिला स्कूल मैदान,रांची में हुई,जो लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने की थी।

बैठक के निर्णय में राज्य भर के 24 जिलों के 11000 हज़ार पीड़ितों का थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों/परिजनों का अप्रैल माह में झारखंड राज्यस्तरीय थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया सम्मेलन रांची में आयोजित होगा।

बैठक में रांची के तीन थैलेसीमिया के स्टैबल पीड़ित छात्र रौशन कच्छप,प्रगति प्रकाश एवं ऋषभ कच्छप का आज जन्मदिन खुशियों संग सामूहिक रूप से केक काटकर मनाया गया।

थैलेसीमिया-सिकल सेल पीड़ितों/परिजनों की पीड़ा/रक्तदान पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री झारखंड को सैकड़ों चिट्टी भेजी गई जो लगातार जारी रहेगा।

बैठक में नदीम खान,संजय महतो,देवकी देवी,सीमा देवी,सुजाता कुमारी,संजय टोप्पो,संगीता कुमारी,विमला कच्छप,विक्रम दास,सुरेंद्र मुंडा,सीमा कच्छप,मन्नू सिंह,सानिया प्रवीण,रुबी साक्षी सिंह,रौशन,प्रगति,रूखसाना तरन्नुम समेत अन्य शामिल थे।

…”लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान एवं संयोजक संजय टोप्पो,देवकी देवी,संजय महतो द्वारा जारी)

Leave a Response