All India NewsBlog

इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार का झारखंड दौरा

Share the post

भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती “ झारखंड” में श्री बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंडियन बैंक दौरे पर है। अपने झारखंड दौरे के दौरान दिनांक 15 अप्रैल 2026 को वे राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के कर्मचारियों के लिए एचआरआईएस और वेतन खाता पैकेज हेतु इंडियन बैंक के मध्य समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा श्री बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कर कमलों से सिंह मोड़, राँची शाखा के नए परिसर का उद्घाटन भी किया जाएगा।

1994 में अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत करने वाले श्री कुमार के पास 30 से अधिक वर्षों का व्यापक और वैविध्यपूर्ण बैंकिंग अनुभव है। शाखा और प्रशासनिक कार्यालय परिचालन, जोखिम प्रबंधन और कार्पोरेट क्रेडिट आदि सहित विभित्र क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता है।
इंडियन बैंक पूरे भारतवर्ष में गुणवत्ता एमएसएमई ऋण, खुदरा ऋण एवं कृषि ऋण का वित्तपोषण कर रहा है और अपने डिजिटल उत्पादों के माध्यम से सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल सेवाएँ प्रदान कर रहा है।
झारखंड के औद्योगिक विकास हेतु इंडियन बैंक प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में श्री बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने वित्तीय परिदृश्य विकसित करने हेतु चार प्रमुख स्तंभों पर विशेष जोर दिया है-1. सतत व्यावसायिक विकास, 2. ग्राहक सेवा उत्कृष्टता, 3. डिजिटल ऑनबोर्डिंग और 4. अनुपालन, जो बैंक की सफलता को परिभाषित करेगा।

Leave a Response