होटल रेडिएशन ब्लू में साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल 21 से 29 मार्च तक, विभिन्न प्रांतों के लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे झारखंडवासी


रांची। राजधानी रांची स्थित होटल रैडिशन ब्लू में फूड लवर्स के लिए खास “साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष शुक्ला, एसोसिएट डायरेक्टर (सेल्स) शेफ जय व फूड एंड बेवरेज मैनेजर विनीत रंजन ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल 21 मार्च से 29 मार्च तक होटल के “वॉटरफ्रंट” रेस्टोरेंट में आयोजित होगा, जहां हर दिन शाम सात बजे से मेहमानों के लिए विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। इस फूड फेस्टिवल में दक्षिण भारत के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। मेहमानों को डोसा, इडली, वड़ा, उत्तपम, सांभर, नारियल चटनी सहित कई प्रामाणिक साउथ इंडियन डिशेज का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। होटल प्रबंधन के अनुसा इस आयोजन का उद्देश्य रांची के लोगों को दक्षिण भारतीय खान-पान की समृद्ध संस्कृति और असली स्वाद से रूबरू कराना है। खास शेफ द्वारा तैयार किए गए व्यंजन पारंपरिक मसालों और असली रेसिपी के साथ परोसे जाएंगे, जिससे लोगों को ऑथेंटिक टेस्ट का अनुभव मिल सके। फेस्टिवल के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले मेहमानों के लिए विशेष डिनर अनुभव तैयार किया गया है। होटल प्रशासन ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर इस फेस्टिवल का आनंद लेने की अपील की है।
होटल प्रबंधन के अनुसार यह फूड फेस्टिवल रांची के फूड लवर्स के लिए दक्षिण भारत के जायकों का अनूठा और यादगार अनुभव साबित होगा।








