All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand News

मत्स्य बीज उत्पादन से जुड़कर आमदनी बढ़ाएं : अमरेन्द्र कुमार

Share the post

*मत्स्य बीज उत्पादकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के दिशा-निर्देश के आलोक में बुधवार को मत्स्य बीज उत्पादकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ मत्स्य निदेशालय के निदेशक अमरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची, जमशेदपुर, खूंटी, जामताड़ा तथा पलामू जिले के मत्स्य कृषकों ने भाग लिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 बैच में विभिन्न जिलों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

निदेशक मत्स्य अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मत्स्य बीज उत्पादन एक मौसमी कार्य है, जिसे अपनाकर किसान स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत स्वनियोजित होने के लिए अनुदान पर मत्स्य स्पॉन, फीड तथा फ्राई कैचिंग नेट के साथ साथ रिचार्ज कूपन भी सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। ब्लाक चेन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा कर अपने जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा अनुशंसित कृषक ही इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

इस अवसर पर मनोज कुमार ठाकुर, (उप मत्स्य निदेशक), संजय कुमार गुप्ता, (उप मत्स्य निदेशक) सहित विभिन्न जिलों से आए कृषक उपस्थित थे। मौके पर मत्स्य बीज उत्पादक विनोद तिग्गा, लाजरूस एक्का, प्रगतिशील मत्स्य बीज उत्पादकों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।
उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

Leave a Response