All India NewsBlog

कलेक्टर से शिकायत, पार्षद ने चुनाव लड़ने दी गलत जानकारी

oplus_1048576
Share the post
oplus_1048576

रांची: एक बार फिर पार्षद द्वारा नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने का मामला सामने आया है। इस बार वार्ड 15 मस्जिद गली चर्च रोड की पार्षद गजाला परवीन की शिकायत कलेक्टर से हुई है। शिकायतकर्ता वार्ड 15 कि पार्षद उम्मीदवार राशदा मंजर, कौसर परवीन, अफ़रोज़ अंसारी ने कहा है कि पार्षद गजाला परवीन के द्वारा नगर निगम चुनाव में चुनाव आयोग को निम्नलिखित गलत जानकारियाँ दिया गया। गजाला परवीन के द्वारा नगर निगम चुनाव में अपने बच्चों की जानकारी नहीं दिया गया, जबकि गजाला परवीन के तीन बच्चे हैं। एक बच्चे का जन्म वर्ष 2016 में हुआ है। नियमानुसार दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने पर रोक लगाया गया है। तीसरा बच्चा वर्ष-2013 से पूर्व का होना चाहिए। लेकिन गजाला परवीन के तीसरे बच्चे का जन्म वर्ष 2016 में हुआ है जो नियमानुसार गलत है। तीसरी पुत्री के. बी. एकेडमी स्कूल के वर्ग-03 में पढ़ती है।

oplus_3145728

गजाला परवीन ने अपने को निःसंतान बताकर निर्वाचन आयोग को गुमराह किया है। वार्ड 15 ओ.बी.सी.1 श्रेणी के लिए था। गजाला परवीन ओ.बी.सी.2 की है। चुनाव प्राधिकरण के समक्ष झूठा हलफनामा प्रस्तुत करना और अपनी महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाकर चुनाव कानून का घोर उल्लंघन किया है जिससे यह घटना चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सीधे तौर पर प्रभावित करती है।इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। गजाला परवीन की जाति प्रमाण पत्र व एकेडमिक डिग्री को लेकर भी कलेक्टर से शिकायत की गई है। आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में राशदा मंजर, कौसर परवीन, आफरीन खातून, अकबरी खातून, सोशन नाज, असगरी खातून, हलीमा खातून, रीना एक्का, अफरोज अंसारी, मुन्ना अंसारी, फिरोज अंसारी, मोहम्मद जलील, संदीप एक्का, नन्हे हैदर, मोहम्मद फिरोज, अंजर आलम समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Response