दो दिवसीय झारखंड स्टेट मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न


जैप वन स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे थे।
जैप वन,डोरंडा स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में राज्यभर से आए मास्टर्स टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।

रांची जिला मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय मान थापा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट संरक्षक जयकुमार सिंहा, विशिष्ट तिथि सामाजिक कार्यकर्ता संजय राणा,सरदार अमरजीत,मुकेश छेत्री नेशनल रेफरी संदीप शाह, के.बी. शुक्ला एव रविंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।









