All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

कांके अंचल के हलका छ कर्मचारी का कार्य सराहनीय: भू-स्वामी

oplus_3145728
Share the post
oplus_3145728

रांची। शहर के कांके अंचल अंतर्गत हलका छह के कर्मचारी संजय कुमार की कार्यशैली सराहनीय ही नहीं बल्कि अनुकरणीय भी है। उक्त बातें कांके अंचल के कई भू-स्वामियों ने कही। भू-स्वामियों के मुताबिक कांके अंचल के हलका कर्मचारी संजय कुमार लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के प्रति सक्रिय हैं। उनकी तत्परता से भू-स्वामियों के लंबित मामलों का निपटारा ससमय हो रहा है। इस संबंध में एक भू-स्वामी ने बताया कि उनका आवेदन पिछले लगभग छह माह से लंबित था।
हलका कर्मचारी संजय कुमार से संपर्क कर अपनी समस्या बताई। तत्पश्चात मंगलवार को संबंधित भू-स्वामी का कार्य निष्पादित कर दिया गया।

oplus_3145728


भू-स्वामियों के मुताबिक कांके के अंचलाधिकारी अमित भगत व अंचल निरीक्षक चितरंजन टुडू, कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अजय बैठा सहित अन्य सभी कर्मचारियों का कार्य सराहनीय है। कर्मचारियों विशेषकर संजय कुमार कर्मचारी हल्का छ का कहना है कि हम जनता के कार्यों के लिए ही बहाल किए गए हैं। इसलिए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी है।
गौरतलब है कि अंचल में भूमि संबंधी कार्यों के लिए भू-स्वामियों को अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार की छवि पर भी विपरीत असर पड़ता है।

oplus_3145728

Leave a Response