All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “नो योर टूरिस्ट पैलेस” के तहत साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ

Share the post

श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं शहरी विकास और आवास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा झारखंड सरकार ने किया फ्लैग ऑफ

आज दिनांक 13.11.2025 को बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी रैली

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का किया जाएगा समापन

=======================

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “नो योर टूरिस्ट पैलेस” के तहत साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ किया गया। श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं शहरी विकास और आवास
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखंड सरकार द्वारा बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से रैली का फ्लैग ऑफ किया गया।

आज दिनांक 13.11.2025 को यह साइकिल रैली बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी। 14 नवम्बर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवम्बर को रैली खूँटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखण्ड के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुँचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देना है।

इस दौरान सचिव, खेल एवं युवा मामले श्री मनोज कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त रांची श्री सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

★ अबुआ साथी-9430328080★
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

★ बाल विवाह मुक्त रांची, हम सब की जिम्मेदारी

Leave a Response