मुहर्रम का चांद नजर आते ही मस्जिद जाफरिया में दस दिवसीय मजलिस जिक्र कर्बला शुरू
इस्लाम को लाने वाला मोहम्मद और बचाने वाला का इमाम हुसैन: तहजीबुल हसन
रांची: मस्जिद ए जाफरिया रांची में मजलिस जिक्रे शहीदाने कर्बला का आगाज हो चुका है। मोहर्रम का चांद देखते ही शिया मुसलमानों के घर में हर तरफ से या हुसैन की सदा गूंजने लगी। मस्जिद ए जाफरिया में 10 दिवसीय मजली से जिक्रे शहादत एक मोहर्रम से 10 मोहर्रम तक रात्रिया 8:00 से किया गया है। इस मजलिस को मुख्य रूप से हाजी मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी इमाम जुमा व जमाअत मस्जिद ए जाफरिया रांची संबोधित कर रहे हैं। मौलाना तहजीब उल हसन ने इस्लाम धर्म से आस्था रखने वालों को बताया कि इस्लाम को लाने वाले का नाम मोहम्मद है। और इस्लाम को बचाने वाले का नाम हुसैन इब्ने अली है। आज अगर इमामे हुसैन ने अपने पूरे घर की कुर्बानी कर्बला में नहीं दी होती तो आज इस्लाम का नाम लेवा कोई ना होता।
मोहर्रम इसलिए मनाओ ताके इस्लाम पहचाना जाए। इस्लाम सिर्फ नमाज से नहीं बल्कि अच्छे करतब से पहचाना जाएगा। नमाज को जिसने बचाया उसका नाम हुसैन है उसके कुर्बानी को भूल जाना इस्लाम के साथ धोखा है। इस्लाम में धोखा देना मना है। यह कार्यक्रम 29 जुलाई तक चलता रहेगा। 27 जुलाई को मजलिस के बाद आलम का मातमी जुलूस मस्जिद ए जाफरिया परिसर से निकाला जाएगा। 28 जुलाई को संध्या 8:00 बजे अनवर टावर विश्वकर्मा मंदिर मेन रोड से निकालकर मस्जिद ए जाफरिया पहुंचेगा और वहां पर सभा में तब्दील हो जाएगा। 29 जुलाई 10 मोहर्रम को जुलूसए रोजे आशूरा बाद नमाज जोहर मस्जिद ए जफरिया परिसर से 1:00 बजे दिन में निकलकर चर्च रोड, विक्रांत चौक, टैक्सी स्टैंड, मेन रोड, अंजुमन प्लाजा होते हुए कर्बला पहुंचेगा। इस वर्ष का मोहर्रम पिछले वर्ष की तुलना में बहुत ही जोशो खरोश के साथ मनाया जाएगा। तमाम अखाड़े के खलीफा ओं का टैक्सी स्टैंड में ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड अंजुमन जफरिया के तत्वाधान में स्वागत किया जाएगा।

You Might Also Like
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدر مولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے اسعداللہ سلمہ کا تکمیلِ حفظِ قرآن، پُروقار تقریب کا انعقاد
رانچی/دیوگھر:جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدرمولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے عزیزم اسعداللہ سلمہ نے بحمد اللہ مدرسہ ندوۃ...









