HomeAll India Newsसमाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज के घर पहुंच कर श्री महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बकरीद की दी मुबारकबाद
समाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज के घर पहुंच कर श्री महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बकरीद की दी मुबारकबाद


रांची: देश में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में जाकर नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। इस मौके पर श्री महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव ने समाजसेवी डॉक्टर असलम परवेज के आवास तस्लीम महल पहुंच कर ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी। डॉक्टर असलम परवेज ने कहा कि मैं सभी को ईदुल अजहा की बहुत-बहुत मुबारकबाद पेश करता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये ईद झारखंड के लिए, इस देश और दुनिया के मुसलमानों के लिए अच्छे दिन, अमन और भाईचारा लेकर आए। श्री महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव ने रांची के जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण त्यौहार के लिए धन्यवाद दिया।

You Might Also Like
यू.पी.आई पर MDR बदहाल अर्थव्यवस्था का प्रमाण : शशि भूषण राय
छोटे और मध्यम व्यापारियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शशि भूषण राय ने यू.पी.आई...
आगामी दुर्ग पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं सिटी एसपी रांची से मिला
नशा समाज के लिए अभिशाप है इसका सामना संयुक्त रूप से मिलकर करना होगा - राकेश रंजन, एसएसपी रांची।आगामी दुर्गा...
स्वागत सह अभिनंदन समारोह डॉ अजीत सहाय ने यूनियन क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया
प्लाजा चौक रांची में स्थित यूनियन क्लब सभागार में यूनियन क्लब एण्ड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सह अभिनंदन...
‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट से सामने आईं अनिल कपूर के पहले दिन की खास झलकियाँ
मुंबई, अनिल कपूर अपने नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के...







