HomeAll India News36 नगर निकायों के 2 हजार राजस्व आउटसोर्स कर्मियों का रांची में महाजुटान, समायोजन की मांग
36 नगर निकायों के 2 हजार राजस्व आउटसोर्स कर्मियों का रांची में महाजुटान, समायोजन की मांग


राॅंची। राज्य के 36 नगर निकायों में वर्षों से कार्यरत करीब 2 हजार राजस्व आउटसोर्स कर्मचारी सोमवार को रोजगार सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान में जुटे। कर्मचारियों में टैक्स कलेक्टर, बैक ऑफिस स्टाफ, टीम लीडर और प्रबंधकीय पदों पर कार्यरत कर्मी शामिल रहे।
कर्मचारियों के अनुसार, 21 अगस्त 2026 के विभागीय आदेश के बाद होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और वाटर चार्ज की वसूली का काम निकाय स्तर से कराने का निर्णय लिया गया है। इससे लंबे समय से कार्यरत कर्मियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में एजेंसियां बदलती रहीं, लेकिन काम करने वाले कर्मचारी वही रहे। उन्होंने सरकार से अनुभवी कर्मियों को निकाय स्तर पर समायोजित करने और अंतिम निर्णय तक दैनिक या अनुबंध के आधार पर काम देने की मांग की है।

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
किसानों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग
किसान साल के बारहों महीने मेहनत करता है, उसकी मेहनत का मजाक उड़ाना अन्नदाताओं का अपमान है : राष्ट्रीय महासचिव...
“सर सैयद अहमद और मौलाना आज़ाद विचारधारा है”
oplus_11534336 "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची द्वारा आयोजित समाज सुधार अभियान के तहत 12 नवंबर से 18 दिसंबर तक 40...







