राजधानी रांची के 30 डॉक्टर्स साहब को सम्मानित किया गया…. लहू बोलेगा


“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे पर तीन दिवसीय डॉक्टर्स डे आभार प्रकट अभियान (01-03 जुलाई) का समापन हुआ।

जिसमें राजधानी रांची के 30 डॉक्टर साहब को रक्त विकार-असाध्य रोग थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया-हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया के रोगी पीड़ित एवं परिजन सहित रक्तवीर,समाजसेवी द्वारा डॉक्टर साहब के यहां जाकर आभार/धन्यवाद प्रकट कर स्मृति चिन्ह/झारखंडी अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें रांची सदर अस्पताल के 15 डॉक्टर (सरकारी) और 15 सामुदायिक डॉक्टर साहब

डॉक्टर साहब में सिविल सर्जन रांची,उपाधीक्षक, रक्त विकार एवं असाध्य रोग के 3 डॉक्टर,03 ब्लड बैंक के डॉक्टर,5 पैथोलॉजी डॉक्टर,5 जेनरल सर्जन डॉक्टर,10 जेनरल फिजिशियन, 01डर्मोटोलॉजिस्ट,01 साइको लॉजिस्ट को सम्मानित किया गया।
(डॉ प्रभात कुमार,डॉ बिमलेश सिंह,डॉ शेखर काज़ल,डॉ स्टीफ़न खेस,डॉ भारती साहनी,डॉ खुशबू प्रवीण,डॉ अभिषेक रंजन,डॉ रंजू सिन्हा, डॉ वेणु वंदना,डॉ हिमालय झा,डॉ सुहास तेतरवेह, डॉ सयैद इक़बाल हुसैन,डॉ ज़ेड.होदा,डॉ अनुराधा वत्स,डॉ सयैद अल्तमश,डॉ प्रवीण कुमार,डॉ अनिर्बान साहनी एवं अन्य)
कार्यक्रम की शुरुआत 01 जुलाई डॉक्टर डे पर रांची सदर अस्पताल से रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार महोदय को सम्मानित कर हुई।
झारखंड में मरीज़,परिजन एवं रक्तवीर द्वारा यह अपने आप में अदभुत डॉक्टर्स डे मनाया गया।
कार्यक्रम में नदीम खान,संजय महतो,साज़िद उमर,संजय टोप्पो,देवकी देवी,सीमा देवी,नीलम टोप्पो,शाहनवाज अब्बास,बब्बर,क़ाबिल हुसैन, मो जावेद,अकरम,मोजाहिद आदि उपस्थित थे।
….”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया-सिकल सेल एनीमिया- हीमोफीलिया-अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन….
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)








