All India NewsBlog

महताब आलम को आल इंडिया उलमा बोर्ड का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया

Share the post

रांची/नई दिल्ली: ऑल इंडिया उलमा बोर्ड की सुप्रीम बॉडी की बैठक में झारखंड के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव जनाब अल्लामा बुनई हसन ने जनाब महताब आलम को झारखंड उलमा बोर्ड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की।

राष्ट्रीय महासचिव अल्लामा बुनई हसन ने महताब आलम को नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर महताब आलम ने ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है।

महताब आलम ने कहा कि इंशाअल्लाह, झारखंड में संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता, शिक्षा, समाज के हक़ और जनहित के मुद्दों के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी साथियों, पदाधिकारियों और समाज के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में काम किया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मजबूती से उठाया जाएगा।

महताब आलम ने ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय नेतृत्व, राष्ट्रीय महासचिव अल्लामा बुनई हसन, तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा झारखंड के सभी साथियों, शुभचिंतकों और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए सभी से सहयोग, दुआ और मार्गदर्शन की अपील की।

महताब आलम
प्रदेश अध्यक्ष
आल इंडिया उलमा बोर्ड

Leave a Response