HomeRanchi Newsजिप सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बिचौलियों को कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
जिप सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बिचौलियों को कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
जिला परिषद सदस्यों को मिले समुचित सम्मान
रांची। जिला परिषद के सदस्यों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर जीप कार्यालय में बिचौलियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इससे संबंधित आवेदन डीसी को सौंपते हुए जिला परिषद के सदस्यों ने उन्हें समुचित मान सम्मान देने और सुविधाएं मुहैया कराने का भी अनुरोध किया है। आवेदन में जिला परिषद सदस्यों ने कहा है कि हम सभी सदस्य रांची जिला के ग्रामीण क्षेत्र से निर्वाचित हो कर आये हैं और मुख्यालय अपने क्षेत्र से लगभग 50-60 किमी की दूरी पर है। ऐसे में जब किसी कार्य हेतु मुख्यालय जाते हैं तो बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे हमें काफी कठिनाई होती है। पिछले दिनों उपविकास आयुक्त द्वारा जिला परिषद कार्यालय का भ्रमण किया गया था और ऊपरी तल पर बैठने के लिए पूरी तरह से व्यवस्थित करने का आदेश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
जिप सदस्यों ने कहा कि जिला अभियंता द्वारा एक बिचौलिये को रखा गया है, जिसका नाम श्रीकांत पांडेय है। उसका काम सीएस का पैसा उगाही करना और टेंडर मैनेज करना है। नियम कानून को ताक पर रख कर वह जिसे चाहता है, उसे टेंडर दिलवाता है। यहां के सहायक अभियंता बली उरांव सारा टेंडर पेपर अपने घर ले कर जाते हैं, फिर श्रीकांत पांडेय, बिचौलिया (दलाल) के साथ बैठ कर संविदा का निष्पादन करते हैं। कोई जिला परिषद सदस्य नियम कानून से कार्य का निष्पादन करने का आग्रह जिला अभियंता से करता है, तो श्रीकांत पांडेय जिला परिषद सदस्य से अभद्र व्यवहार करता है। यही नहीं, मारने पीटने की धमकी देते हुए कहता है देहाती हो शहर में आकर अपनी औकात में रहा करो हम जो जिला परिषद कार्यालय में चाहेंगे वही होगा।
जिला परिषद सदस्यों ने इस संबंध में उपायुक्त को आवेदन देकर परिषद कार्यालय में बिचौलिया श्रीकांत पांडेय के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले में किरण देवी, आदिल अज़ीम, हिंदिया टोप्पो, मंजू सिंह, रीना देवी, पूनम देवी, परमेश्वर भगत, आशुतोष तिवारी, संजय कुमार, विपिन टोप्पो,
सुषमा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष बीणा चौधरी शामिल हैं।
वहीं, उपायुक्त को आवेदन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में
हिना परवीन, विनोदिता तिग्गा, इतवारी कुजूर, सरिता देवी, परमेश्वरी सैंडिल, रामोतार केरकेटा सहित अन्य शामिल थे।

You Might Also Like
جمعیتہ علماء جھارکھنڈ کے صوبائی ششماہی نشست 29 کو
رانچی(عادل رشید) جمعیتہ علماء جھارکھنڈ کے ناظم تنظیم حضرت مولانا مفتی محمد قمر عالم قاسمی نے ایک پریس بیان جاری...
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज शौर्य सभागार, रांची में आयोजित किया गया। झारखंड के माननीय राज्यपाल और...
आइसीएमएआइ रांची चैप्टर का गोल्डेन जुबली समारोह आयोजित, महिलाओं की भागीदारी समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार: कृषि मंत्री
रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, (आइसीएमएआइ) रांची चैप्टर के 50 वर्ष पर रविवार को गोल्डेन जुबली समारोह का...
श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन
रांची। श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल, रातू रोड एवं महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति बिजुलिया, रातू के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार...









