HomeJharkhand Newsपीएम समेत नेताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी से युवक गिरफ्तार
पीएम समेत नेताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी से युवक गिरफ्तार
पीएम समेत नेताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी से युवक गिरफ्तार
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी के युवक को पकड़ा गया है. शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस ने छापेमारी कर इटकी थाना क्षेत्र से शमीम जावेद अंसारी को गिरफ्तार किया है. शमीम SF FUN क्लब के नाम से यू ट्यूब चैनल चलाता है. उसके खिलाफ महाराष्ट्र के बीजेपी सांसद ने पुणे के निगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इटकी निवासी शमीम जावेद अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित कई वीवीआईपी की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. मामला संज्ञान में आने के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी सांसद ने एफआईआर दर्ज करवाई है. आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 68 और भादवि 295 की धारा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू हुई. जानकारी इकट्ठा करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम रांची पहुंची. इटकी थाने के सहयोग से शमीम जावेद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया.

You Might Also Like
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग : आदिल
झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने महासंघ के 11 सूत्री मुख्य मांगों को लेकर राज्य के...
मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न
उर्दू तालीम और दीन की रौशनी पर उलमा ने दिया जोर, 15 हुफ्फाज़ की हुई दस्तारबंदी रांची/हुसीर। मदरसा अरबिया तजवीदुल...
सुनील भारती मित्तल, संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज, पूर्व प्रेसिडेंट, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई)
सीआईआई द्वारा ‘लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान ऐसी...








