अल्पसंख्यक बच्चों की गणना उर्दू विद्यार्थी के रूप में हो : उर्दू शिक्षक संघ
उर्दू पढ़ने वाले छात्रों के लिए उर्दू इकाई सहित उर्दू शिक्षक दिया जाय : अमीन
रांची, 04 अगस्त, 2023, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव अमीन अहमद ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, झारखंड सरकार के अवर सचिव को एक मांगपत्र सौंप कर उर्दू पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं की संख्या का सही प्रतिवेदन संग्रह करने का आग्रह किया है। अवर सचिव श्री जागो चौधरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संघ के शिष्टमंडल में शामिल महासचिव अमीन अहमद एव मो० फखरुद्दीन को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसपर समुचित कारवाई जल्द की जायेगी।
इस संदर्भ में संघ के महासचिव अमीन अहमद ने बताया कि राज्य के सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों से विहित प्रपत्र में सभी विद्यालयों से उर्दू पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं की संख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि ऐसे सामान्य विद्यालय जहां उर्दू इकाई स्वीकृत है, लेकिन उनके द्वारा उर्दू छात्र/छात्राओं की संख्या शून्य दर्शाते हुए प्रतिवेदन दिया गया है, जो बिल्कुल भ्रामक एवं तथ्य से परे है। क्योंकि वैसे विद्यालयों में भी उर्दू पढ़ने वाले अर्थात उर्दू भाषा से परिचित छात्र/छात्राएं नामांकित हैं, मगर उर्दू शिक्षक का पद रिक्त रहने एवं उर्दू विषय की पढ़ाई नहीं होने के कारण उनकी गिनती उर्दू नहीं पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं के तौर पर कर गणना कर प्रतिवेदन कार्यालय को दिया गया है। राज्य में ऐसे विद्यालय भी हैं जिनमें उर्दू इकाई स्वीकृत नहीं है, परंतु वहां उर्दू भाषा की जानकारी रखने वाले बच्चे पढ़ते हैं, ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करते हुए वहां उर्दू इकाई सृजित किए जाने की भी आवश्यकता है। संघ द्वारा मांग किया गया है कि विद्यालयों में नामांकित अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं की गणना उर्दू पढ़ने वाले बच्चों के कॉलम में दर्शाते हुए संख्या प्राप्त करने की कृपा की जाय, ताकि सही सही उर्दू पढ़ने वाले छात्र/ छात्राओं की संख्या उपलब्ध हो सके।
मांगपत्र की प्रतिलिपि सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, झारखण्ड सरकार को भी दी गई है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता शहज़ाद अनवर ने मांग करते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर इसका निराकरण जल्द करे।

You Might Also Like
इस स्वतंत्रता दिवस, देखिये देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की कहानी ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य,...
جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدر مولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے اسعداللہ سلمہ کا تکمیلِ حفظِ قرآن، پُروقار تقریب کا انعقاد
رانچی/دیوگھر:جمعیۃ علماء ضلع دیوگھر کے صدرمولانا محمد رضوان اللہ قاسمی کے صاحبزادے عزیزم اسعداللہ سلمہ نے بحمد اللہ مدرسہ ندوۃ...
इस फ्रेंडशिप डे, Airtel के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक...
मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी की दुआओं के साथ मदीना ट्रेवल्स से 139 जायरीन उमरा के लिए रवाना
रांची, 31 जुलाई। हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि उसे अपनी जिंदगी में हज और उमरा की सआदत नसीब...








