HomeAll India Newsझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला के लाभुकों को एक साथ 03 महीने की सम्मान राशि का भुगतान
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला के लाभुकों को एक साथ 03 महीने की सम्मान राशि का भुगतान


रांची जिला में 3 लाख 66 हजार 664 लाभुकों के खाते में आधार बेस्ड भुगतान
लाभुकों के मध्य ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार की सम्मान राशि का भुगतान
योजना अंतर्गत माह अप्रैल से जून 2026 तक की सम्मान राशि (7500 रूपये) का भुगतान
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 66 हज़ार 664 लाभुकों के बैंक खातों में माह अप्रैल 2026 से जून 2026 तक की 03 माह की सम्मान राशि (₹7,500 प्रत्येक लाभुक) का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है।
योजना के तहत लाभुकों के खातों में कुल ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है।
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार भुगतान की स्थिति निम्नानुसार है :-
- अनगड़ा – 16,655
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,134
- बेड़ो – 20,519
- बुंडू – 8,426
- बुंडू नगर पंचायत – 3,512
- बुढ़मू – 17,688
- चान्हो – 19,299
- हेहल शहरी क्षेत्र – 15,182
- कांके – 31,094
- कांके शहरी क्षेत्र – 1,237
- खलारी – 9,444
- लापुंग – 11,327
- मांडर – 22,885
- नगड़ी – 17,755
- नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,192
- नामकुम – 17,566
- नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,446
- ओरमांझी – 17,824
- राहे – 9,488
- रातू – 18,500
- सिल्ली – 21,031
- सोनाहातू – 13,043
- तमाड़ – 18,411
- टाउन अर्बन – 25,006
बड़गाईं अंचल एवं ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान प्रक्रियाधीन है।
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में भुगतान प्रक्रियाधीन है, वहां शेष सभी पात्र लाभुकों को भी शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक समय पर पहुंच सके।
★अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

You Might Also Like
रांची जोन तब्लीगी इज्तेमा को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल, जगह-जगह लगाए गए इस्तकबालिया शिविर
नेवरी चौक से गुजरने वाले लोगों के लिए नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से चाय, पानी और बैठने का इंतजाम,...
ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में एयरटेल भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट प्रदाता घोषित
रांची, 12 नवंबर 2026, ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है।...
किसानों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग
किसान साल के बारहों महीने मेहनत करता है, उसकी मेहनत का मजाक उड़ाना अन्नदाताओं का अपमान है : राष्ट्रीय महासचिव...
“सर सैयद अहमद और मौलाना आज़ाद विचारधारा है”
oplus_11534336 "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची द्वारा आयोजित समाज सुधार अभियान के तहत 12 नवंबर से 18 दिसंबर तक 40...







