होपवेल हॉस्पिटल में दो जटिल सर्जरी सफल, 70 वर्षीय महिला के पेट से निकला 14 किलो का ट्यूमर


समय पर इलाज से बची दो महिलाओं की जान, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन को दिया सफल अंजाम
*रांची। राजधानी रांची के कर्बला चौक स्थित होपवेल हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने दो महिलाओं की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। इनमें एक 70 वर्षीय महिला के पेट से करीब 14 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकाला गया। ये महिला सीरियस कंडीशन में हॉस्पिटल पहुंची थी। सांस नहीं ले पा रही थी, हालत काफी नाजुक थी।

रात के 12 बजे ही डॉ शाहबाज आलम और डॉ नेहा अली ने अली ने इमरजेंसी में ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई। जबकि दूसरी महिला की भी कंडीशन खराब थी। बोकारो में पंद्रह दिन पहले सिजेरियन हुआ था। सिजेरियन के बाद पेट फूल रहा था। मरीज की हालत बहुत गंभीर थी। वहाँ के डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो उनके परिजनों ने हॉस्पवेल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहाँ मरीज को फिर से पेट खोल कर दो लीटर बल्ड, मवाद, निकाला गया, और बच्चेदानी जो सड़ चुकी थी उसका भी ओपरेशन किया गया। मरीज आईसीयू में रहने के बाद पूरी तरह से ठीक होकर घर जा रही है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हॉपवेल हॉस्पिटल के निदेशक सह जीआई सर्जन डॉ. शाहबाज आलम, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा अली ने बताया कि समय रहते ऑपरेशन करने से दोनों मरीज की जान बच गई।

डॉ नेहा अली और डॉ. शाहबाज आलम ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं में मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण ओवरी, बच्चेदानी और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉ नेहा अली ने महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, वजन नियंत्रित रखने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करते हुए समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी। उनका कहना था कि प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का पता चलने पर जटिल से जटिल रोग का भी सफल इलाज संभव है। प्रेस वार्ता में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मुकुंद कुमार, अस्पताल के प्रबंधक गुफरान अहमद, चिकित्सकों की टीम तथा दोनों मरीजों के परिजन उपस्थित थे। मरीजों एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए होपवेल हॉस्पिटल के चिकित्सकों और पूरे अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।








