शिव की उपासना के साथ प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का लें संकल्प : तुषार कांति
रांची। सामाजिक संस्था श्री रामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट ने कहा है कि सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना के साथ ही प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का भी संकल्प लें। सावन माह में शिव की उपासना की विशेष महत्ता है। सावन के महीने में वर्षा के कारण खेतों की भरपूर सिंचाई होती है और प्रकृति भी अपने पूरे हरे-भरे रूप में नजर आती है। ऐसे में वर्षा के महीने में हम अधिक से अधिक जल संरक्षण और पौधारोपण कर हरियाली के सिमटते दायरे और जलाशयों के सूखने के संकट से छुटकारा पा सकते हैं। अपने भविष्य को सुरक्षित और जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
श्री शीट ने कहा कि सावन महीने में शिव की आराधना के साथ-साथ भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों से भी हमें सीख लेने की जरूरत है। यह सर्वविदित है कि भगवान शिव को दो चीजें अधिक प्रिय हैं, जल और बेलपत्र। जल यानी पानी और बेलपत्र अर्थात हरियाली। इसमें प्रकृति को समझने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाहित है। सावन के महीने में पेड़-पौधों में नई कोंपल प्रकृति को नवयौवन के रूप में निखारती है। इससे हमारे भीतर भी नई ऊर्जा का संचार होता है। आएं, भगवान शिव के प्रिय मास सावन के बहाने नए पेड़ लगाने का संकल्प लें।

You Might Also Like
कचहरी कोर्ट कंपाउंड नमाजगाह में दावत ए इफ्तार का आयोजन
रांची: आज दिनांक 11 मार्च 2026 को कोर्ट कंपाउंड नमाज गाह में दावत इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य...
2026 की कोमेड-के और यूनि-गॉज की प्रवेश परीक्षा 09 मई को होगी आयोजित, देशभर से 1.40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की है संभावना
कोमेड-के यू-जी-ई-टी / यूनी-गॉज 2026 एंट्रन्स एग्ज़ामिनेशन शनिवार, 09 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एकीकृत नेशनल-लेवल टेस्ट पूरे...
“विश्व महिला दिवस पर 43 संघर्षशील महिलाओं को लहू बोलेगा ने सम्मानित किया”
लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने विश्व महिला दिवस सह होली मिलन पर थैलेसीमिया/सिकल सेल...
अमरीका – इजराइल सम्राज्यवाद के विरोध में American – Israil Product का बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित
अमेरिका-इज़राइल गठजोड़ की गुंडागर्दी का नाश हो,अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,ईरान पर अमेरिकी-इज़राइल हमलें से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...








