Blog

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Share the post

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता,

राँची:- भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में कांके विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो. खालिद सैफुल्लाह के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कांके विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया है, जो कि एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हर पंचायत स्तर तक होना चाहिए, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी और आने वाली पीढ़ी के लिए यह लाभकारी साबित होगा। कांके विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो. खालिद सैफुल्लाह ने भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस और विश्व आदिवासी दिवस की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कांके विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो. खालिद सैफुल्लाह के अलावा कांके विधानसभा सोशल मीडिया के सदस्य दिलशाद अंसारी, इचापीड़ि पंचायत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हयात अंसारी, समाजसेवी सद्दाम हुसैन, वसीम अहमद, असिक अंसारी, आशिक अंसारी, गुड्डू अंसारी, फिरोज अहमद, सुहेल अंसारी, शाहिद अंसारी, साकिब अंसारी और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Response