भाड़ में जाए दुनिया भाजपा बजाए हारमोनिया इसी ताल पर 10 सालों से काम कर रही है केंद्र सरकार: आजम अहमद
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/05/1001249190-750x450.jpg)
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/05/1001249196-1024x461.jpg)
राँची संसदीय के खलारी के चूरी,मानकी, बचरा,डकरा,भूत नगर आदि में जन सम्पर्क अभियान यशश्विनी सहाय को जिताने के लिए अपील की
झारखंड आंदोलनकारी झामुमो नेता आजम अहमद ने कहा कि रांची संसदीय चुनाव में यशस्विनी सहाय शिक्षित और कर्मठ उम्मीदवार है जो देश दुनिया सभी पर नजर रखने वाली महागठबंधन के प्रत्याशी को अगर हम लोग संसद के लिए चुनकर पार्लियामेंट भेजते हैं तो जरूर हमारे लिए हमारे दुख सुख हमारे बेरोजगारी के लिए आवाज बुलंद करेगी और अंतिम सांसों तक लड़ने का प्रयास करेंगी। आजम अहमद ने आगे कहा देश की हालत गंभीर है रोजगार महंगाई सभी चीजों से भारत के 140 करोड़ हर दिन संघर्ष करके जी रही है 10 सालो से भारत के नौजवान रोजगार पाने के लिए संघर्षरथ है साथ ही साथ ब्यूरोक्रेट कॉर्पोरेट प्रशासनिक पदाधिकारी सभी लोग इस सरकार से परेशान है ।
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/05/1001249193-1024x461.jpg)
देश हित में प्रशासनिक पदाधिकारी चाहे वह जितने ऊंचे पद पर हो उनके अंदर भय समाहित है यही कारण है कि देश में आज हर साल करोड़ों नौकरी बेरोजगारों को मील सकती है लेकिन सरकार उन तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी पर नकेल डालकर नौजवानों का भविष्य अंधकार में सरकार डाल रही है 2024 में अगर भाजपा की सरकार बन जाती है तो आने वाले दिन में सबसे ज्यादा पदाधिकारी के ऊपर ईडी सीबीआई जैसे संस्थान से गाज गिरने की भय भी शामिल है । झामुमो नेता आजम अहमद ने कहा की 10 सालों से जीस मुसीबत से हर जाति धर्म के लोग अपने बाल बच्चों के लिए संघर्ष करके अच्छा शिक्षा दीक्षा और एजुकेशन दे रहे उन लोगो की परीक्षा की घड़ी है। इस संसदीय चुनाव में अगर आप 10 सालो से रोजगार के नाम से जो खेला हो रहा है ऐसी जिंदगी अगर आप अपने बच्चों के लिए देना चाहते हैं इसके जवाब दे ही आप पर होगी
![](https://khabaronly.com/wp-content/uploads/2024/05/1001249190-1024x461.jpg)
चुनाव प्रचार प्रसार में फारुख अंसारी, बिन्दे मुंडा, जाहिद अंसारी, खुर्शीद अंसारी,ईदुल अंसारी, इसराइल खालिद अंसारी, जुलफान अंसारी,गुलाम सरवर, अख़्तर अंसारी आदि शामिल थे
भवदीय
इसराइल खालिद
झारखंड आंदोलनकारी