Blog

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य : सुबोधकांत सहाय

Share the post

विशेष संवाददाता
रांची। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत को रद्द करने की ईडी की मांग से संबंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारी अपनी हरकतों से बाज आएं। आखिर कबतक मोदी और शाह के इशारों पर नाचते रहेंगे? उन्होंने कहा कि अब केंद्र में बैसाखियों वाली सरकार है। किसी भी समय गिर जाएगी। सरकार बदलते ही उनके कुकर्मों का हिसाब होगा। तब उनके षड़यंत्रों का हिस्सा बनने वाले अफसरों का क्या होगा? उल्लेख्य है कि रांची हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सशर्त जमानत की सुविधा दी थी।
श्री सहाय ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं। मोदी और शाह को डर है कि हेमंत बाहर रहे तो भाजपा को एक भी सीट मिलना मुश्किल होगा। इसलिए झूठे मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल में रखना चाह रहे हैं। श्री सहाय ने कहा कि चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को ऐसा सबक सिखाएगी कि षड़यंत्र रचना भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाल नहीं गलने वाली है। देश की जनता मोदी की मंशा भांप चुकी है।

Leave a Response