Saturday, July 27, 2024
Jharkhand News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय, आलमगीर आलम व राजेश ठाकुर

विशेष संवाददाता
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ रविवार को हुआ।
इस अभियान में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मणिपुर के थोबल पहुंचे। नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुभारंभ के मौके पर थोबल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व निकाली जा रही कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान लगभग 6700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। अधिकतर यात्रा बस से होगी और कहीं-कहीं किसी क्षेत्र में पदयात्रा भी की जाएगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में होगा।

Leave a Response