झारखंड के साहिल अमीन कोलकता हार्ड कोर्ट टेनिस के बने विजेता


रांची : बंगाल टेनिस एसोसिएशन एवं साउथ क्लब कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कोलकता हार्ड कोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2024 के पुरुष वर्ग का खिताब झारखण्ड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने जीत लिया है । फाइनल मुकाबले में साहिल ने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के आयुष गोराई को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम कर लिया । शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साहिल ने सेमीफाइनल मे अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बंगाल के ही हर्ष गुरनानी को 6-0, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। यह खिताब हासिल करने वाले साहिल झारखण्ड के एक मात्र टेनिस खिलाड़ी हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलकता साउथ क्लब में 20 जनवरी से किया गया था। साहिल वर्तमान में कोलकता में के एकडेमी दा टेनिस ट्री में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।

You Might Also Like
कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं, दोषियों की हो जल्द गिरफ्तारी : जमीयत उलेमा झारखंड
चतरा के बड़गांव में मृतक इमरोज अंसारी के परिजनों से मिला जमीयत का प्रतिनिधिमंडल, निष्पक्ष जांच और शांति बनाए रखने...
حضرت مولانا قاضی مفتی نذر توحید صاحب المظاہری کی عیادت
جامعہ رشید العلوم، چترا میں حضرت مولانا انیس الرحمن قاسمی صاحب کا ایمان افروز خطابچترا (جھارکھنڈ)،4/ اگست 2026ء:جامعہ رشید العلوم،...
केशव कृपा परिवार ने श्रद्धालुओं के बीच चाय-बिस्किट का किया वितरण
रांची: सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर पहाड़ी मंदिर के बानो मंजिल रोड स्थित केशव कृपा इंटरप्राइजेज एवं केशव...
चेहल्लुम के अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग
रांची, मस्जिद जाफरिया, रांची के इमाम व ख़तीब मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने झारखंड सरकार से चेहल्लुम के अवसर...







