निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने की जरूरत : रानी कुमारी
विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष व नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा है कि निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में सरकार को आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। झारखंड के विभिन्न शहरों में स्थित निजी अस्पताल मरीजों के हितों की अनदेखी कर इलाज के नाम पर आम जनता से मनमानी राशि वसूल रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों का जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में अपेक्षित सुविधाओं के अभाव के कारण लोग बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती होते हैं, जहां निजी अस्पताल संचालक मनमाने तरीके से विभिन्न मद में मरीजों से शुल्क वसूलते हैं। गरीब जनता निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए अपनी जमीन या गहना-जेवर गिरवी रखने को विवश होती है।
उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज के एवज में निर्धारित भारी-भरकम शुल्क पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। मरीजों की आर्थिक स्थिति से बेपरवाह और सरकार से बेखौफ होकर निजी अस्पताल प्रबंधक बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के नाम पर मनमानी राशि वसूलते हैं। निजी अस्पतालों में विभिन्न रोगों के इलाज की अलग-अलग दरें हैं। जिसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि निजी अस्पतालों में रोगों के इलाज का दर निर्धारित किया जाय। वहीं, पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि की दरें भी निजी अस्पतालों में एक समान रखने का निर्देश दिया जाय। ताकि गरीब जनता निजी अस्पताल संचालकों की लूट का शिकार न बने।
उन्होंने सरकारी अस्पतालों में आधारभूत संरचनाएं विकसित करने, चिकित्सकों व पारा मेडिकलकर्मियों की कमी को दूर करने की मांग की है। ताकि सरकारी अस्पतालों में भी आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सके।

You Might Also Like
मत्स्य बीज उत्पादन से जुड़कर आमदनी बढ़ाएं : अमरेन्द्र कुमार
*मत्स्य बीज उत्पादकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ रांची। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की मंत्री...
रोजा रखकर नन्हे रोजेदारो ने मांगी दुआ
रांची: खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती। रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की...
ईद की नमाज़ बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा करें लोग : मौलाना सैयद तहज़ीबुल हसन
अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की शहादत एवं मासूम बच्चियों की शहादत पर सादगी के साथ ईद मनाने की अपील —...
जानलेवा जटिल प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर पारस एचईसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल में एक बेहद जटिल और जानलेवा प्रसूति बीमारी प्लेसेंटा परक्रिटा का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों की...








