HomeJharkhand Newsट्रेन दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने जताया शोक
ट्रेन दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने जताया शोक
विशेष संवाददाता
रांची। ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने शोक व्यक्त किया है।
रानी कुमारी ने कहा कि रेल हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है, उनके प्रति राजद परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे, इस दिशा में रेल मंत्रालय को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कारवाई करे और इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वंय लें।

You Might Also Like
جمعیتہ علماء جھارکھنڈ کے صوبائی ششماہی نشست 29 کو
رانچی(عادل رشید) جمعیتہ علماء جھارکھنڈ کے ناظم تنظیم حضرت مولانا مفتی محمد قمر عالم قاسمی نے ایک پریس بیان جاری...
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ
इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज शौर्य सभागार, रांची में आयोजित किया गया। झारखंड के माननीय राज्यपाल और...
आइसीएमएआइ रांची चैप्टर का गोल्डेन जुबली समारोह आयोजित, महिलाओं की भागीदारी समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार: कृषि मंत्री
रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, (आइसीएमएआइ) रांची चैप्टर के 50 वर्ष पर रविवार को गोल्डेन जुबली समारोह का...
श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन
रांची। श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल, रातू रोड एवं महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति बिजुलिया, रातू के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार...









