पठान तंजीम का चुनाव अगले सूचना तक स्थगित


रांची: आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को पठान तंजीम के कार्यालय में चुनाव संयोजक की टीम की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ के पठान तंजीम रांची का चुनाव जो 3 मार्च 2024 को अंजुमन मुसाफिरखाना मेन रोड रांची में होना था उसे किसी कारण से ईद के बाद तक के लिए स्थगित किया जाता है। ईद के बाद अगली तिथि का ऐलान किया जायेगा। एवं जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाता है तब तक तंजीम की बैठक अस्थाई रूप से चुनाव संयोजक टीम की निगरानी में होगी। इस बैठक में पठान तंजीम के सरपरस्त अशरफ खान चुन्नू, चुनाव संयोजक मोहम्मद गुफरान, अब्दुल हलीम, मोहम्मद साहेब, जफर अहमद खान शामिल थे।

You Might Also Like
राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा 12 अप्रैल को ऑनलाइन सदस्यता अभियान का आयोजन, डॉ. अतुल मलिकराम सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
भोपाल, राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा 'समाज हित सर्वोपरि, शिक्षित समाज-विकसित समाज' के मूल मंत्र के साथ आगामी 12 अप्रैल...
सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें
एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें बुक...
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप 11 को
शनिवार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से कर्बला चौक हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में...
एजुकेशनल टूर फीस विवाद में उतरा झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन, जांच की मांग
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के भूगोल विभाग में एजुकेशनल टूर के नाम पर प्रति छात्र 17,000 तक...







