HomeJharkhand Newsमदर्स इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस आयोजित, नियमित करें योग, सदैव रहें निरोग : डॉ.रोमी झा
मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस आयोजित, नियमित करें योग, सदैव रहें निरोग : डॉ.रोमी झा


रांची/ब्राम्बे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, जाहेर ,ब्राम्बे, रांची में योग दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न योगासनों (सूर्य नमस्कार ,प्राणायाम, पद्मासन, वज्रासन ,मकरासन एवं नौकासन आदि) का अभ्यास किया गया। सभी छात्रों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया।

योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योत्स्ना झा,नोएल टॉमिलसन तथा सुमंत अधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानाचार्या डॉ. रोमी झा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालय में अवश्य होनी चाहिए। जिससे बच्चों में अपने शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने की प्रेरणा मिल सके। योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।अंत में उन्होंने सबके सहयोग की सराहना की।


You Might Also Like
बुंदेली शेफ सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले 6 सितंबर को झांसी में
*कड़ी प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चरणों को पार कर पांच प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह।*क्लाउड किचन शुरू करने की...
सामाजिक उत्थान के लिए “सॉल्यूशन” ठोस समाधान
*जागरूकता, परामर्श व कौशल विकास के विजन से समाज को सशक्त बनाना मिशन : सुबीर कुमार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)। यथा...
स्वतंत्रता दिवस पर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने दी शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदीना ट्रेवल्स के डायरेक्टर हज़रत मौलाना इलियास मजाहिरी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।...
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
ऑपरेशन सफेद सागर एयरटेल आईपीटीवी की खास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट में प्रमुख पेशकश स्वतंत्रता दिवस देश की उन कहानियों, लोगों...







