अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करनौती ग्राम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, नियमित रूप से करें योग, रहें निरोग : असम राज


*योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें : शंभु कुमार सिंह
बख्तियारपुर (पटना)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार (21 जून) को करनौती ग्राम स्थित अमृत सरोवर तालाब (पोखर पर) परिसर में योगासन किया गया।

योगाभ्यास का नेतृत्व प्रोगाम ऑफिसर असम राज एवं पंचायत रोजगार सेवक संजीव कुमार ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यक्रम पदाधिकारी असम राज ने कहा कि नियमित रूप से योगासन करने से हमारा शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहता है। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

वहीं, वार्ड सदस्य शंभु कुमार सिंह ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से योगासन को अपने जीवन शैली में अपनाने की अपील की।

योगाभ्यास में करनौती पंचायत के वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य शंभु कुमार सिंह, मुखिया पति सकलदीप पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता मलय कुमार, राजीव कुमार, अजीत कुमार, चंदन कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

