latest posts

All India NewsBlog

थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/दिव्यांगता/आरटीई/आरटीआई एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर चर्चा की….लहू बोलेगा

Share the post

थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/रक्तदान/दिव्यांगता/आरटीई/आरटीआई एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य से विभिन्न प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर चर्चा की….लहू बोलेगा

आज भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य जी से रांची स्थित भाकपा माले कार्यालय में “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन,दिव्यांगता,शिक्षा अधिकार,सूचना अधिकार एवं अल्पसंख्यकों के अधिकार पर कार्यरत लोगों ने मिलकर समस्याओं को अवगत किया एवं रक्तदान-थैलेसीमिया एवं दिव्यांगता पर स्मार-पत्र दिया गया।

कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य जी को झारखंड में थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों एवं झारखंड में ब्लड/रक्तदान के संकट सहित दिव्यांगता की श्रेणी में थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों को स्थाई रेलवे पास के मुद्दों को विस्तार से रखा गया।वहीं शिक्षा अधिकार की तकनीकी/व्यवहारिक स्थिति,दिव्यांगता के मुद्दें, सूचना अधिकार आयोग एवं अल्पसंख्यकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

कॉमरेड ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि पार्टी विधायक एवं सांसद द्वारा चर्चा को अंजाम दिया जाएगा एवं माननीय मुख्यमंत्री झारखंड एवं सांसद में मामला उठाया जाएगा।

भाकपा माले के झारखंड राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त,केंद्रीय कमेटी के कॉमरेड शुवेंदु सेन,कॉमरेड आर एन सिंह,कॉमरेड नंदिता भट्टाचार्य की उपस्थिति में लहू बोलेगा के नदीम खान,थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजनों में संजय टोप्पो,देवकी देवी,फ़रिहाया बिलकिस,सुरंजन बाडा,तेज़ कुमार महतो,दिव्यांगता पर कार्यरत पॉवेल कुमार,अल्पसंख्यक अधिकार पर तनवीर अहमद,तारिक मुजीबी,शिक्षा अधिकार से हसन बन्ना,सूचना अधिकार के अकरम राशिद,सयैद फ़राज़ अब्बास,असफ़र खान शामिल थे।

…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response