HomeJharkhand Newsनारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या की निंदा की, अंधविश्वास और कुरीतियों को समूल नष्ट करने के लिए जन-जागरूकता जरूरी: रानी कुमारी
नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या की निंदा की, अंधविश्वास और कुरीतियों को समूल नष्ट करने के लिए जन-जागरूकता जरूरी: रानी कुमारी
विशेष संवाददाता
रांची। महिला हितों के संरक्षण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर इटकी थाना क्षेत्र के मलटी गांव निवासी 60वर्षीय महिला बासो उरांइन की हत्या की निंदा की है।
नारी शक्ति सेना की संस्थापक अध्यक्ष और झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा है कि डायन बिसाही का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की हत्या किया जाना अत्यंत निंदनीय घटना है। उन्होंने इस घटना पर इटकी थाना के पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही इस कुकृत्य के दोषी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से सामाजिक विकास का सपना अधूरा रह जाएगा।
रानी कुमारी ने कहा कि अंधविश्वास और कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर व्यापक जन जागरूकता जरूरी है।

You Might Also Like
आइसीएमएआइ रांची चैप्टर का गोल्डेन जुबली समारोह आयोजित, महिलाओं की भागीदारी समाज और अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार: कृषि मंत्री
रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, (आइसीएमएआइ) रांची चैप्टर के 50 वर्ष पर रविवार को गोल्डेन जुबली समारोह का...
श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल व महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का किया अभिनंदन
रांची। श्रीश्री महाबली हनुमान भक्त मंडल, रातू रोड एवं महादेव टंगरा मंदिर विकास समिति बिजुलिया, रातू के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार...
“रिकॉर्ड नहीं, जवाब दे सरकार!” – आलोक दुबे का मोदी सरकार पर तीखा हमला “मन की बात, जनता से दूरी” – कांग्रेस का पलटवार
“महंगाई-बेरोजगारी चरम पर, फिर किस बात का जश्न?” “विकसित भारत के नाम पर बंटता देश – आलोक दुबे” “जनविरोधी नीतियों...
युवा सनातनी सेना का गठन किया गया, जिसमें कई युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , एवं सनातन धर्म की एकता को बनाए रखने की बात कही
आज दिनांक 22/03/26 को मोराबादी के समीप श्री युवा सनातनी सेना का गठन किया गया, जिसमें कई युवाओं ने बढ़...








