पांच महीने की सैलरी करेंगे दान: विधायक इरफान अंसारी
विधायक इरफान अंसारी पांच महीने की सैलरी करेंगे दान, ट्रेन हादसे के प्रभावितों के लिए कांग्रेस विधायक की पहल
रांची: उड़ीसा में हुए रेल हादसे से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी काफी दुखी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। विधायक ने अपनी 5 माह की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दाने करने का ऐलान किया है। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि इस भीषण ट्रेन दुर्घटना से उन्हें बहुत बड़ा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं अपने 5 महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दूंगा।
विधायक इरफान ने ओडिशा रेल दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार मौत का आंकड़ा छुपा रही है और गलत जानकारी दे रही है। ट्रेन के 4 जनरल बोगियों में लगभग हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे, जिनका कोई ऑफिशियल रिकॉर्ड नहीं होने के कारण उनका कोई अता पता नहीं चल रहा। वैसे यात्रियों को भी चिन्हित कर उनके परिवार वालों को भी उचित न्याय के साथ-साथ मुआवजा मिलना चाहिए।
इरफान ने खुद तो मदद के लिए हाथ बढ़ाया ही है, अन्य विधायकों से भी आग्रह किया है कि दुख की इस घड़ी में आगे आएं और मदद करें।

You Might Also Like
बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, लेकिन दीर्घकालिक निवेश की संभावना मजबूत: बंधन लाइफ इंश्योरेंस
भारत के शेयर बाज़ार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की...
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप 11 को
शनिवार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से कर्बला चौक हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में...
जनता दरबार लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस
लापरवाह कर्मचारी पर 48 घंटे में शोकॉज और आरोप पत्र गठित करने का आदेश नगड़ी सीओ को सीआई और कर्मचारी...
झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 के अंतर्गत राँची जिले में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की बैठक
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक समिति के गठन से अभिभावकों पर पड़ने वाले...








