स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक


झारखण्ड चैम्बर के स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक चैम्बर भवन में संपन्न हुई | बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि जाड़े के मौसम में हजारों की संख्या में साइबेरियन डक झारखंड के विभिन्न जलाशयों में दिखते थे किन्तु इस बार साइबेरियन डक का झारखण्ड आगमन नहीं हुआ। उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि साइबेरियन डक का शिकार बहुत तेजी से किये जाने के कारण ये अपने जोड़ों एवं परिवार से बिछड़ जा रहे हैं, यह इनके झारखण्ड में नहीं आने के बहुत बड़ा कारण है। वन विभाग को इनके शिकार पर रोक लगानी चाहिए एवं डैमों के आसपास गस्ती बढानी चाहिए |
बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, संजय अखौरी, आस्था किरण, उप समिति चेयरमेन किशन अग्रवाल, आनंद जालान, सदस्य अरूण जोशी, संदीप नागपाल, रवि दत्त, प्रदीप सिंह, समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनिल सरावगी ने दी।

You Might Also Like
स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई यूनिट में लगी आग, मोहल्ले वालों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
मंगलवार देर रात हुई घटना, लाखों के नुकसान की आशंका गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह फुटबॉल मैदान...
लड़कियों की शिक्षा समाज के निर्माण की बुनियाद है: मौलाना निजामुद्दीन नदवी
कुल्लियातुल बनात परहेपाट में सफल छात्राओं के सम्मान समारोह, मैट्रिक में उत्कृष्ट सफलता पर छात्राओं को सम्मान पत्र प्रदान किया...
बेज़ुबानों को पिला रहे पानी, इंसानियत सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होती.. इस बात की मिसाल है पहल ‘दाना-पानी’
गर्मी जब अपने चरम पर होती है, तो इंसान छाँव ढूँढ लेता है, कहीं बाहर होने पर या न मिलने...
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से 14 मई) रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में
थैलेसीमिया पीड़ितों की माँ की अपील पर A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव रक्तदाताओं का तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर(12 से...







