हरमू नदी क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करने हेतु मापी कार्य प्रारंभ


हरमू नदी क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करने हेतु मापी कार्य प्रारंभ नगर आयुक्त महोदय द्वारा कल किए गए क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के आलोक में रांची नगर निगम द्वारा हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.06.2026 को रांची नगर निगम की टीम, शहर अंचल एवं अरगोड़ा अंचल के अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ड संख्या 23, हिंदपीढ़ी स्थित हरमू नदी क्षेत्र में मापी कार्य प्रारंभ किया गया।

इस दौरान नदी तट एवं उससे सटे क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली संरचनाओं को चिन्हित किया गया। साथ ही अतिक्रमित क्षेत्रों की सीमांकन (मार्किंग) की प्रक्रिया भी संपादित की गई, ताकि वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन किया जा सके। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह मापी अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। सर्वेक्षण एवं मापी कार्य पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रावधानों एवं नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। रांची नगर निगम हरमू नदी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।








