Saturday, July 27, 2024
Blog

अंजुमन इस्लामिया सुंदरु के अध्यक्ष बने मौलाना परवेज मजाहिरी

रांची: अंजुमन इस्लामिया सुंदरु कुडू की एक अहम बैठक पुराना पंचायत भवन सुंदरू में हुई। जिसकी अध्यक्षता शमशेर अंसारी ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से अंजुमन इस्लामिया सुंदरु के चुनाव पर सहमति बनी। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मौलाना परवेज मजाहिरी, उपाध्यक्ष शमशेर अंसारी, महासचिव मास्टर रिजवान, सचिन जसीम अंसारी, कोष्ध अध्यक्ष हाफिज अख्तर को चुना गया। साथ ही 21 सदस्य का चुनाव भी हुआ। जिसमें अब्दुल रशीद अंसारी, मनीरूद्दीन अंसारी, नौशाद अंसारी, अल्ताफ अंसारी, सालिक अंसारी, सफरोज अंसारी, अत्ताउल अंसारी, अब्दुल माजिद अंसारी, अख्तर अंसारी, नौशाद अंसारी, कारी निसार दानिश, रहमत अंसारी, वकील खान, फरीद अंसारी, गुलजार अंसारी, सद्दाम अंसारी, मोइन अंसारी, मुकीम अंसारी, फिरोज अंसारी, अरशद अंसारी, वारिस अंसारी, को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर मौलाना परवेज मजाहिरी ने कहा के मै सब का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर एक नई जिम्मेदारी दी है। हम इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ करने की कोशिश करूंगा। और मेरी प्राथमिकता होगी की शिक्षा, स्वास्थ्य और यहां के लोगों को एक चटाई पर लाकर जोड़ना। जिस दिन हम बगैर भेदभाव उच्च नीच को हटाकर एक चटाई पर बैठना शुरू कर देंगे हमारा हर काम आसान हो जाएगा। मौके पर मुस्ताक अंसारी, साइम अंसारी, जाकिर अंसारी, अब्दुल मन्नान अंसारी, तौहीद अंसारी, मौलाना मुजाहिद, हारून खान समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Response