Blog

रांची विधानसभा से गठबंधन के प्रत्याशी होंगे मौलाना मुशर्रफ कासमी

Share the post

रांची:जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रही है सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सभी पार्टीया चुनावी मोड में आ गई है। आज बात कर रहे हैं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मौलाना डॉक्टर मुशर्रफ आलम कासमी की। मौलाना लखनऊ से वापस रांची लौट कर प्रेस को बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। उन्होंने खुशी जाहिर किया और पार्टी का जनाधार झारखंड में मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही अखिलेश यादव ने रांची विधानसभा सीट पर अपने पार्टी की प्रतिनिधित्व का भरोसा दिलाया। मौलाना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा के आपके बारे में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं से बात करेंगे और सब का सहयोग आपके लिए लेंगे। अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि मेरी कोशिश होगी कि आपका नाम का घोषणा इंडिया गठबंधन के साथ किया जाए।

साथ ही पार्टी के झारखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद खान ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा के अगर मौलाना मुशर्रफ कासमी जो सूरदास अंधा हैं अगर इनको रांची विधानसभा से उम्मीदवार बनाते हैं तो पार्टी का यह निर्णय ऐतिहासिक निर्णय होगा। इसके जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा के चलिए मैं ऐसा पुण्य काम तो करता ही रहता हूं। निश्चित रूप से हम मौलाना के लिए इंडिया गठबंधन से बात करेंगे। मौलाना ने कहा कि 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी चार सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है। जिसमें रांची, बोकारो, पांकी और भवनाथपुर शामिल है।

Leave a Response